
सरायपाली। पुलिस ने नवरंगपुर धान मंडी के पास कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 7 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1,400 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सारंगढ़ रोड स्थित नवरंगपुर धान मंडी के पास एक व्यक्ति अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए रखा हुआ है।
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दुर्योधन बरिहा (58), निवासी दर्राभाठा को पकड़ा।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5 लीटर और 2 लीटर, कुल 7 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया। मामले की विवेचना सउनि डामनलाल नागवंशी, थाना सरायपाली द्वारा की जा रही है।



