Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

पेड़ बना मौत का ठिकाना! बिजली गिरने से युवक की मौत

Follow Us on Our Social Media

दुर्ग। मानसून की सक्रियता के बीच दुर्ग जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ। बोरी थाना क्षेत्र की लिटिया चौकी अंतर्गत ग्राम मोहंदी के पास शुक्रवार दोपहर बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े दो युवक अचानक बिजली की चपेट में आ गए।

तेज गर्जना के साथ गिरी बिजली से एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल को दुर्ग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रशासन ने मौसम खराब रहने के दौरान लोगों से खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button