Follow Us on Our Social Media
AccidentTrending Newsअपराध / हादसागरियाबंदछत्तीसगढ़

उरमाल-सरगीगुड़ा मार्ग पर सड़क किनारे तड़प रहा था घायल, पत्रकार ने बाइक से पहुंचाया अस्पताल

सड़क हादसे में गंभीर घायल की जान बचाने आगे आए पत्रकार युमेन्द्र कश्यप

Follow Us on Our Social Media

मैनपुर। मैनपुर विकासखंड अंतर्गत उरमाल-सरगीगुड़ा मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे पड़ा हुआ था। हादसे में उसके मुंह और आंख के ऊपर गंभीर चोटें आई थीं। घायल की हालत देखकर मौके से गुजर रहे उदन्ती टाइम्स के पत्रकार युमेन्द्र कश्यप ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल उसकी मदद के लिए आगे आए।

 

पत्रकार युमेन्द्र कश्यप ने बिना समय गंवाए घायल व्यक्ति को अपनी मोटरसाइकिल के सहारे उरमाल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार शुरू किया गया। समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने से घायल व्यक्ति को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सकी और उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण मदद मिली।

 

सड़क दुर्घटना के बाद घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाने के पत्रकार युमेन्द्र कश्यप के इस मानवीय प्रयास की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। उन्होंने एक बार फिर यह संदेश दिया कि संकट की घड़ी में समय पर की गई मदद किसी व्यक्ति के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकती है।

Related Articles

Back to top button