Follow Us on Our Social Media
महासमुंद
Trending

बसना में कांग्रेस के टिकट को लेकर हलचल, मोक्ष प्रधान का नाम चर्चा में

Follow Us on Our Social Media

बसना। 2028 विधानसभा चुनाव में अभी समय है, लेकिन बसना सीट पर कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी को लेकर सियासी चर्चाएं तेज होने लगी हैं। जिला पंचायत सदस्य मोक्ष प्रधान का नाम फिलहाल प्रमुखता से सामने आ रहा है।

किसानों और गरीबों से जुड़े मुद्दों पर उनकी सक्रियता ने क्षेत्र में राजनीतिक चर्चा बढ़ाई है। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का करीबी भी बताया जाता है। कुछ दिन पहले बघेल के मोक्ष प्रधान के निवास पहुंचने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किए जाने के बाद अटकलों को और बल मिला।

स्थानीय समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाने वाले मोक्ष प्रधान की गतिविधियों पर अब पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय लोगों की भी नजर है।

हालांकि कांग्रेस ने बसना सीट के लिए अभी किसी नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसलिए टिकट की दावेदारी फिलहाल चर्चाओं तक सीमित है।

सियासी सवाल यह है कि 2028 में कांग्रेस नए चेहरे पर भरोसा जताएगी या अनुभवी नेता को मैदान में उतारेगी? आने वाले समय में संगठन की रणनीति और संभावित दावेदारों के नाम तस्वीर साफ करेंगे।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button