महंत कॉलेज में AI के बढ़ते प्रभाव पर विशेष चर्चा, पत्रकार रजनीश पात्रा ने विद्यार्थियों से किया संवाद

रायपुर। महंत कॉलेज में पत्रकारिता विभाग द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव और उपयोगिता को लेकर विशेष चर्चा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में डिजिटल पत्रकार रजनीश पात्रा ने विद्यार्थियों को एआई की वर्तमान स्थिति, भविष्य की संभावनाओं और शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में इसके महत्व के बारे में जानकारी दी।
रजनीश पात्रा ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने वाले समय में हमारे जीवन और कार्यशैली को व्यापक रूप से प्रभावित करने वाला है। विद्यार्थियों को एआई को केवल तकनीक के रूप में नहीं, बल्कि सीखने और अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने के एक प्रभावी माध्यम के रूप में समझना चाहिए।
उन्होंने विद्यार्थियों से एआई के सकारात्मक और रचनात्मक उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि तकनीक का सही इस्तेमाल ज्ञान, कौशल और रोजगार के नए अवसर पैदा कर सकता है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने एआई से जुड़े विभिन्न विषयों पर सवाल भी पूछे, जिनका रजनीश पात्रा ने सरल भाषा में जवाब दिया।
कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी, विभागाध्यक्ष, डॉ राम प्रसाद दुबे, डॉ विभाष कुमार झा, सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने एआई की नई तकनीकों को लेकर सीखने और जानने के प्रति विशेष रुचि दिखाई।



