Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

बिहाझर से 17 वर्षीय किशोरी लापता, परिजनों ने बहला-फुसलाकर ले जाने की जताई आशंका

Follow Us on Our Social Media

बागबाहरा। महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम बिहाझर से 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी 4 अक्टूबर की सुबह घर से बिना बताए कहीं चली गई, जिसके बाद परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में किशोरी के पिता गोपाल यादव ने बताया कि उनकी बेटी वेदिका यादव (17 वर्ष 3 माह) 4 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे घर से बिना बताए निकल गई थी। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार ने उसकी तलाश गांव, आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि वेदिका ने कक्षा आठवीं तक पढ़ाई की है और हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी बोलती है। उसकी पहचान के लिए पुलिस को उसकी हुलिया संबंधी जानकारी भी दी गई है।

परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आवेदन का अवलोकन करने के बाद पुलिस ने प्रथम दृष्टया धारा 137(2) BNS का अपराध पाए जाने पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस किशोरी की तलाश के साथ ही उसके लापता होने के कारणों और संभावित संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button