Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

कल आएगी महतारी वंदन की 32वीं किस्त, 67 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा लाभ

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से योजना की राशि अंतरित करेंगे।

महतारी वंदन योजना प्रदेश में 1 मार्च 2024 से लागू की गई थी। योजना का लाभ लेने के लिए कुल 70 लाख 27 हजार 154 महिलाओं ने आवेदन किया था। इनमें पात्र पाए गए 70 लाख 09 हजार 578 हितग्राहियों को 10 मार्च 2024 को पहली बार सहायता राशि का अंतरण किया गया था।

32वीं किस्त में 632 करोड़ से अधिक का भुगतान

योजना की अक्टूबर 2026 की 32वीं किस्त के तहत ई-केवाईसी करा चुके 67 लाख 38 हजार 217 हितग्राहियों को कुल 632 करोड़ 40 लाख 04 हजार 250 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी। 32वीं किस्त के भुगतान के बाद योजना के तहत अब तक स्वीकृत एवं वितरित सहायता राशि बढ़कर 20,708.11 करोड़ रुपये हो जाएगी।

31 किस्तों में 20 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि

महतारी वंदन योजना शुरू होने से अब तक प्रदेश की महिलाओं को 31 किस्तों में 20,075.71 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जा चुकी है। योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से मिलने वाली राशि का उपयोग महिलाएं सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ कुपोषण और एनीमिया की रोकथाम के लिए भी कर रही हैं।

68.52 लाख महिलाएं पात्र

अक्टूबर 2026 की 32वीं किस्त के लिए अद्यतन स्थिति में प्रदेश में कुल 68 लाख 52 हजार 661 हितग्राही पात्र हैं। इनमें से 67 लाख 31 हजार 314 हितग्राहियों की राशि अनुमोदन के लिए रखी गई है। वहीं नियद नेल्लानार के हितग्राहियों की 12वीं किस्त के भुगतान के लिए 6,903 हितग्राहियों की राशि भी शामिल है। इस तरह कुल 67 लाख 38 हजार 217 हितग्राहियों को 32वीं किस्त की राशि डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी।

महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ उनके स्वास्थ्य, पोषण और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button