Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ में गूंजा राष्ट्र निर्माण का संदेश, CM साय बोले- मोदी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा

Follow Us on Our Social Media

रायपुर, 8 अक्टूबर 2026। राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस दौरान ‘नमो सेवा गाथा’ लाइट एंड साउंड शो के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को प्रस्तुत किया गया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणादायी है और मजबूत संकल्प व जनसेवा की भावना से बड़ी चुनौतियों को अवसर में बदला जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने 2047 तक विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में जनभागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने किसानों, महिलाओं, जनजातीय क्षेत्रों, रेल कनेक्टिविटी और निवेश के क्षेत्र में राज्य में चल रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना, जनजातीय गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और रेल परियोजनाओं जैसे प्रयासों से विकास की पहुंच बढ़ाने का काम किया जा रहा है। साथ ही बस्तर में शांति और विकास को लेकर भी उन्होंने सरकार के प्रयासों का उल्लेख किया।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button