Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

मिशन अमृत 2.0 की समीक्षा: 81 परियोजनाएं स्वीकृत, 45 के कार्य आवंटित

Follow Us on Our Social Media

रायपुर, 8 अक्टूबर 2026। मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई।

बैठक में नगरीय निकायों में पेयजल, सीवरेज ट्रीटमेंट, जल निकायों के पुनरुद्धार और पार्क विकास से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। मिशन के तहत राज्य में अब तक 81 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इनमें 64 को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि 45 परियोजनाओं के कार्य आवंटित हो चुके हैं। वहीं 19 परियोजनाएं निविदा प्रक्रिया में हैं और 11 परियोजनाओं की डीपीआर को इसी माह स्वीकृत करने का लक्ष्य है।

जल प्रदाय की 37 स्वीकृत परियोजनाओं में से 36 के कार्य आवंटित किए जा चुके हैं। वहीं अम्बिकापुर, राजनांदगांव, कोरबा, भिलाई और दुर्ग में 333 एमएलडी क्षमता के 9 एसटीपी 465.82 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे हैं।

हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए बिलासपुर, मुंगेली, कांकेर और अहिवारा में चार पार्क विकास परियोजनाओं के कार्य भी हाल में आवंटित किए गए हैं।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button