Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसा
Trending

सांकरा में खुड़खुड़िया जुआ पर पुलिस की रेड, 3 आरोपी गिरफ्तार

Follow Us on Our Social Media

सांकरा। सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम अंसुला में नदी किनारे खुड़खुड़िया नामक जुआ खेलाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई 8 अक्टूबर 2026 को की गई।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में चिंतामणी साहू (35), खेमराज डडसेना (26) और मयंक साहू (38) शामिल हैं। मौके से ₹5,100 नकद, दो एंड्रॉयड मोबाइल, जुआ खेलने की सामग्री और छह मोटरसाइकिल सहित कुल ₹1,35,100 का सामान जब्त किया गया।

आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6(क) के तहत कार्रवाई की गई है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button