Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending

सुकमा में विस्फोट से CRPF के 4 जवान घायल, दो ASI की हालत गंभीर

Follow Us on Our Social Media

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पुराने विस्फोटकों को नष्ट करने के दौरान हुए धमाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के चार जवान घायल हो गए। घायलों में दो सहायक उपनिरीक्षक (ASI) शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उपचार की व्यवस्था की गई।

जानकारी के अनुसार, घटना भेज्जी थाना क्षेत्र के एलार्मडगु सुरक्षा कैंप के पास बोदराजपदर नाला के नजदीक हुई। यह स्थान सुरक्षा कैंप से करीब 200 मीटर की दूरी पर बताया गया है। जगदलपुर से पहुंची CRPF की तकनीकी टीम यहां पुराने और अनुपयोगी विस्फोटकों को नष्ट करने का काम कर रही थी।

इसी दौरान विस्फोटक का एक टुकड़ा उछलकर पास में जा गिरा, जिससे धमाका हो गया। इसकी चपेट में आने से मौके पर मौजूद चार जवान घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद घायलों को कोंटा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल दोनों ASI को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई।

घायल जवानों की पहचान एएसआई एमके तिवारी, एएसआई अनीश खान, इंस्पेक्टर अमरनाथ मिश्रा और हेड कांस्टेबल कुलदीप राज के रूप में हुई है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button