अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending

शिशुपाल पर्वत से कूदकर प्रेमी जोड़े ने दी अपनी जान

महासमुंद। जिले के शिशुपाल पर्वत से कूदकर प्रेमी जोड़े ने जान दे दी। सरायपाली क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल शिशुपाल पर्वत पर रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

यहां एक युवक और एक नाबालिग युवती ने पहाड़ से कूदकर अपनी जान दे दी। शुरुआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान बारीकपाली निवासी डिलेश्वर साव के रूप में हुई है। उसके साथ जिस युवती की लाश मिली है वो नाबालिग है।

मौके पर पहुंची बलौदा थाना पुलिस ने बताया कि मिले सबूतों और स्थानीय इनपुट के अनुसार दोनों के बीच प्रेम संबंध थे।

आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक विरोध या सामाजिक दबाव के चलते दोनों ने सुसाइड करने का कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button