छत्तीसगढ़
जंगल में मधुमक्खियों के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत, दामाद घायल
Follow Us on Our Social Media
Join Channel
Share On Group

धमतरी । जिले के दुगली थाना क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमले से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उसका दामाद घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, पालगांव निवासी रामवती नेताम अपने दामाद के साथ सुबह जंगल में सराई बिनने गई थीं।
इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने दोनों पर हमला कर दिया।
हमले से बचने के लिए दोनों इधर-उधर भागने लगे, लेकिन रामवती नेताम मधुमक्खियों के डंक से गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
वहीं घायल दामाद का इलाज किया गया और उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।



