महासमुंद
Trending

बरिहापाली: जमीन विवाद में महिला से मारपीट, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज


सरायपाली। सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम बरिहापाली में घर-बाड़ी की जमीन को लेकर हुए विवाद में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 3 जुलाई 2026 की शाम करीब 7 बजे वह अपने घर के सामने खड़ी थी। इसी दौरान गांव के तुषार वैष्णव, भानुमति वैष्णव और संजना वैष्णव वहां पहुंचे और घर-बाड़ी की जमीन को लेकर विवाद करते हुए गाली-गलौज करने लगे।

आरोप है कि विवाद के दौरान तीनों ने जान से मारने की धमकी दी। तुषार वैष्णव ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जबकि भानुमति वैष्णव ने डंडे से महिला के सिर पर वार किया। वहीं संजना वैष्णव ने डंडे से कंधे पर हमला किया, जिससे महिला के सिर और कंधे में चोटें आईं।

शोर सुनकर पीड़िता के पति गुरुवारू चौहान और पुत्र अरुण चौहान मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। घटना के प्रत्यक्षदर्शी के रूप में वसीम खान और कौशल यादव के नाम सामने आए हैं।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button