अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में ब्लिंकिट का भवन सील, पार्किंग, फायर सेफ्टी और दस्तावेजी खामियों पर नगर निगम की कार्रवाई

रायपुर। राजधानी रायपुर में नगर निगम ने नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए समता कॉलोनी स्थित ऑनलाइन डिलीवरी सेवा ब्लिंकिट के भवन को सील कर दिया। औचक निरीक्षण के दौरान पार्किंग व्यवस्था में खामियां, अग्निशमन सुरक्षा मानकों का पालन नहीं होना और बिना पूर्णता प्रमाणपत्र के भवन का संचालन किया जाना पाया गया।

यह कार्रवाई कलेक्टर के आदेश तथा नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर की गई। जोन-7 की टीम ने जोन कमिश्नर डॉ. तृप्ति पाणीग्रही के मार्गदर्शन में भवन का निरीक्षण किया, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि भवन में निर्धारित मानकों के अनुरूप पार्किंग की व्यवस्था नहीं थी। वहीं, अग्निशमन सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं भी अधूरी पाई गईं। इसके अलावा भवन का उपयोग बिना पूर्णता प्रमाणपत्र (Completion Certificate) के किया जा रहा था।

नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम जोन-7 की टीम ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए समता कॉलोनी स्थित ब्लिंकिट भवन को सील कर दिया। इस दौरान कार्यपालन अभियंता सुशील मोडेस्टस, उप अभियंता प्रेरणा अग्रवाल, चंद्रकांत बर्गे सहित नगर निवेश एवं राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button