Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़महासमुंद

महासमुंद:- मोहम्मद रफीक को मिली पीएचडी की उपाधि

Follow Us on Our Social Media

महासमुंद। जिले के निवासी मोहम्मद रफीक को मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर से पीएचडी की उपाधि प्राप्त हुई है, उन्होंने अपना शोध कार्य “गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भूमिका” (छत्तीसगढ़ राज्य के महासमुंद जिले के महासमुंद विकासखंड के विशेष सन्दर्भ) विषय पर डॉ. छविनाथ यादव के निर्देशन में पूर्ण किया।

ये वर्तमान में रायपुर के अग्रसेन महाविद्यालय के समाज कार्य विभाग (MSW) में सहायक प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत है। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें उनके परिवार जनों, गुरुओं एवं अग्रसेन महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने बधाई दी।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button