Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

महासमुंद में पुलिस अधिकारियों की नई तबादला सूची जारी

Follow Us on Our Social Media

महासमुंद। जिले में पुलिस प्रशासन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा निरीक्षकों और थाना–चौकी प्रभारियों की नई स्थानांतरण सूची जारी की गई है। यह आदेश प्रशासनिक कारणों से अस्थायी रूप से लागू किया गया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक समन्वय को बेहतर बनाया जा सके।

जारी सूची के अनुसार निरीक्षक सचिन गुमाश्टा को थाना प्रभारी महासमुंद से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी बलौदा के साथ-साथ बसना एवं खल्लारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। निरीक्षक सिद्धार्थ मिश्रा को तेन्दूकोना से पिथौरा, नीतेश सिंह ठाकुर को कोमाखान से सरायपाली और प्रवीण चौहान को तुमगांव से तेन्दूकोना भेजा गया है। निरीक्षक विनोद कुमार कश्यप को पटेवा से संबद्ध साइबर सेल महासमुंद में नई जिम्मेदारी दी गई है।

अन्य तबादलों में उमेश कुमार वर्मा को पिथौरा से पटेवा, महेश साहू को सिंघोड़ा से कोमाखान, राणा सिंह ठाकुर को सांकरा से भंवरपुर चौकी, शैलेन्द्र कुमार नाग को खल्लारी से बुंदेली चौकी और नरेन्द्र कुमार राठौर को बसना से महासमुंद पदस्थ किया गया है। इसके अलावा शशांक पौराणिक को सरायपाली से बागबाहरा, संतोष सिंह को साइबर सेल महासमुंद से सिंघोड़ा तथा उत्तम तिवारी और हितेश जंघेल को रक्षित केंद्र महासमुंद से क्रमशः सांकरा और बलौदा भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इस फेरबदल से जिले में पुलिसिंग व्यवस्था मजबूत होगी और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button