अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending

ग्राहक की तलाश में खड़ी महिला अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार

बसना। बसना थाना अंतर्गत जगदीशपुर रोड ओवरब्रिज के पास अवैध शराब रखकर ग्राहक का इंतजार कर रही एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 3000 रुपये बताई जा रही है। बसना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 जनवरी को पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला अवैध शराब बेचने की फिराक में ओवरब्रिज के पास खड़ी है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी महिला को पकड़ लिया। आरोपी महिला की पहचान कुमुदनी चौहान पति ओमकार चौहान, उम्र 29 वर्ष, निवासी अरकेलडीपा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास एक बोरी में रखे सफेद रंग के प्लास्टिक डिब्बे में 15 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है।

Related Articles

Back to top button