Follow Us on Our Social Media
Uncategorizedछत्तीसगढ़
Trending

आदिवासी संस्कृति के साथ भव्य रूप से संपन्न हुई दुल्ही नोनी की शादी

Follow Us on Our Social Media

गरियाबंद। जिले के ग्राम पंचायत घटौद के आश्रित ग्राम कामेपुर में दुल्ही नोनी दसमती नेताम का विवाह आदिवासी परंपरा और संस्कृति के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच दिनेश नेताम सहित गांव के गणमान्य नागरिक और आदिवासी युवा-युवती प्रभाग के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

शादी समारोह में आदिवासी समाज की पारंपरिक रीति-रिवाज, नृत्य-गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक झलक देखने को मिली।

पूरे गांव में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। समारोह में कुलेश्वरी नागेश, कुमारी पार्वती नागेश, कुमारी चैती नागेश, यशोदा कपिल, गिरिजा नेताम, चुनेश्वरी नेताम और कुमारी हीरा सहित कई महिलाएं और युवतियां शामिल हुईं।

इस अवसर पर पूर्व जनपद सदस्य राम सिंह नेताम, काशीराम नेताम, उदे राम नेताम, चेतन नेताम, परशुराम नेताम, दरवन नेताम, भुलउ राम नेताम, घुरउ नागेश तथा दुर्जन सिंह नेताम (शिक्षक) भी उपस्थित रहे।

सभी ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद और समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की।

आदिवासी युवा-युवती प्रभाग के सहयोग से आयोजित इस समारोह में पारंपरिक संस्कृति और सामाजिक एकता की सुंदर झलक देखने को मिली। ग्रामवासियों ने नवदंपति को उज्ज्वल भविष्य और खुशहाल दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button