Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

‘मन की बात’ में कोरिया के किसानों की सराहना, जल संरक्षण मॉडल को बताया प्रेरणादायक

Follow Us on Our Social Media

कोरिया। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को अपने रेडियो कार्यक्रम Mann Ki Baat के 132वें एपिसोड में मिडिल ईस्ट संकट के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के किसानों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि कोरिया के किसानों ने अपनी मेहनत, नवाचार और सामूहिक प्रयासों से जल संकट को कम करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से भूजल स्तर सुधार के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसे देश के अन्य राज्यों के लिए एक प्रेरणादायक मॉडल बताया।

उन्होंने कहा कि यहां के किसान छोटे-छोटे रिचार्ज तालाब और सोखता गड्ढों का निर्माण कर रहे हैं, जिससे बारिश का पानी सीधे जमीन में समा रहा है और भूजल स्तर में लगातार सुधार हो रहा है।

पीएम मोदी ने बताया कि इस मॉडल को कोरिया जिले के 1200 से अधिक किसानों ने अपनाया है। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं, जहां जल संरक्षण के साथ-साथ फसलों की पैदावार में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल किसानों की आय बढ़ाने में मददगार साबित हो रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने किसानों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास, स्थानीय संसाधनों का सही उपयोग और नई तकनीकों को अपनाने से कृषि क्षेत्र में स्थायी विकास संभव है। प्रधानमंत्री ने देशभर के किसानों से ऐसे नवाचारों से सीख लेने और जल संरक्षण को प्राथमिकता देने की अपील भी की।

Related Articles

Back to top button