Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर सबसे गर्म, पेण्ड्रा रोड रहा सबसे ठंडा

Follow Us on Our Social Media

रायपुर । छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम सामान्य बना हुआ है। शनिवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर दर्ज किया गया, जबकि कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, इसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रायपुर में रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रा रोड में दर्ज हुआ। वहीं हसौद, भटगांव और देवभोग में 1-1 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, गंगा तटीय पश्चिम बंगाल से लेकर ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक एक द्रोणीका सक्रिय है, जिसका असर प्रदेश के मौसम पर देखा जा रहा है।

रविवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। साथ ही गरज-चमक, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। आने वाले दिनों में भी कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।

Related Articles

Back to top button