Follow Us on Our Social Media
Uncategorizedछत्तीसगढ़
Trending

बसना में भाजपा मंडल की बैठक, संगठन मजबूती और योजनाओं के प्रचार पर जोर

Follow Us on Our Social Media

बसना। भाजपा मंडल बसना द्वारा कमल सखी बूथ के अंतर्गत ग्राम खवासपाली में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता है।

उन्होंने विशेष रूप से मातृशक्ति को कमल सखी बूथ से जोड़ने पर जोर दिया और संगठन विस्तार के लिए सक्रिय भागीदारी की अपील की।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री सरोज पटेल, कोषाध्यक्ष अमृत चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा साहू, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अरुण साहू सहित कई वरिष्ठ नेता और महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button