Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़महासमुंद

रामलाल चौहान समेत 3 को कैबिनेट मंत्री का दर्जा, 15 बने राज्य मंत्री

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न निगमों, बोर्डों और आयोगों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को मंत्री दर्जा प्रदान किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार कुल 18 पदाधिकारियों को मंत्री का दर्जा दिया गया है। इनमें 3 पदाधिकारियों को कैबिनेट मंत्री और 15 को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है।

सरकार के इस फैसले से संबंधित निगमों, बोर्डों और आयोगों के इन पदाधिकारियों को मंत्री स्तर की सुविधाएं एवं प्रोटोकॉल का लाभ मिलेगा। आदेश के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में इसे सरकार की महत्वपूर्ण नियुक्तियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

इन्हें मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
रामलाल चौहान — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग
रूप सिंह मंडावी — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग
डॉ. ममता साहू — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग
15 पदाधिकारियों को राज्य मंत्री का दर्जा
गौरीशंकर श्रीवास — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड
आनंद निषाद — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड
राजेश कुमार राजपूत — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल
राजेंद्र नायक — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड
सुधीर गौतम — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग
एजाज मिर्जा बेग — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी
भोजराज देवांगन — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विकास एवं विपणन संघ
प्रभात मिश्रा — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य राजभाषा आयोग
सुषमा जेठानी — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य सिंधी अकादमी
शशिकांत द्विवेदी — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ
डॉ. जे.पी. शर्मा — उपाध्यक्ष, रायपुर विकास प्राधिकरण
किशोर महानंद — उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण बोर्ड
आनंद कुमार तिवारी (राजीव लोचन दास महाराज) — उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग
वेदराम मनहरे — उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग
मंगल दास ठाकुर — उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button