Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending

गरियाबंद में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, तीन घायल

Follow Us on Our Social Media

गरियाबंद। जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसा देवभोग थाना क्षेत्र के पीटापारा गांव में हुआ।

जानकारी के अनुसार, पीटापारा गांव निवासी एक ही परिवार के चार लोग खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज बारिश के साथ गरज-चमक शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी लोग खेत में बनी झोपड़ी में जाकर बैठ गए। तभी अचानक आकाशीय बिजली झोपड़ी पर गिर गई।

इस हादसे में 33 वर्षीय ओमप्रकाश ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। घायलों में से एक की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर किया गया है।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button