Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending

महिला से दुष्कर्म के आरोप में आरक्षक गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर बनाए संबंध

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग में पदस्थ एक आरक्षक को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी आरक्षक मुकेश साहू को हिरासत में लिया है।

महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी पहचान वर्ष 2008 में आरोपी से हुई थी और वर्ष 2015 में शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए।

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पुलिस लाइन स्थित अपने घर में पीड़िता के साथ संबंध बनाए और समय-समय पर शादी का आश्वासन देता रहा। महिला का कहना है कि आरोपी की पोस्टिंग गरियाबंद में रहने के दौरान भी दोनों संपर्क में रहे। बाद में आरोपी ने उसे रायपुर में किराए के मकान में भी रखा।

जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो विवाद बढ़ गया, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button