Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Follow Us on Our Social Media

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम के जरिए युवती से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से तखतपुर क्षेत्र के जरेली निवासी निलेश कुमार जायसवाल से हुई थी।

बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने युवती का विश्वास जीतकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने जन्मदिन मनाने के बहाने उसे तोरवा क्षेत्र के एक होटल में बुलाया। वहां शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। बाद में आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया।

शिकायत मिलने के बाद तोरवा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को तखतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button