Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़

विधायक पुरंदर मिश्रा से 10 हजार की ठगी

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। राजधानी रायपुर में साइबर ठगों ने अब जनप्रतिनिधियों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

शातिर ठगों ने भाजपा विधायक Purandar Mishra को फोन कर खुद को भाजपा के बड़े नेता का पीए बताया और डीजल भरवाने के नाम पर 10 हजार रुपए ठग लिए। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी ने फोन कर खुद को भाजपा के वरिष्ठ नेता का निजी सहायक बताया। उसने कहा कि वह भुवनेश्वर जा रहा है और रास्ते में ड्राइवर से विवाद होने के कारण तत्काल पैसों की जरूरत है।

आरोपी ने भरोसा जीतने के लिए अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में कई भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें भी लगा रखी थीं।

ठग ने पहले 4,500 रुपए मांगे, लेकिन परेशानी की बात सुनकर विधायक पुरंदर मिश्रा ने जगन्नाथ मंदिर के सेवक नारायण मिश्रा के जरिए आरोपी के खाते में कुल 10 हजार रुपए ट्रांसफर करवा दिए।

करीब डेढ़ घंटे बाद आरोपी ने फिर से पैसों की मांग की, जिसके बाद विधायक को शक हुआ।

पुरंदर मिश्रा ने बताया कि आरोपी ने खुद को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पीए बताया था। जब उन्होंने संबंधित कार्यालय में संपर्क कर जानकारी ली, तब पता चला कि उस नाम का कोई व्यक्ति वहां कार्यरत नहीं है।

इसके बाद मामले की शिकायत खम्हारडीह थाने में दर्ज कराई गई।

पुलिस मोबाइल नंबर और बैंक खाते के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

वहीं विधायक ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल या पैसों की मांग पर तुरंत भरोसा न करें और पहले पूरी जानकारी की पुष्टि जरूर करें।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button