Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending

गांव-गांव पहुंच रही पुलिस, ‘नवा बिहान’ के जरिए दे रही सुरक्षा और जागरूकता का संदेश

Follow Us on Our Social Media

महासमुंद। जिले में आमजन को साइबर अपराध, सोशल मीडिया सुरक्षा, नशा मुक्ति और कानून व्यवस्था से जुड़े विषयों पर जागरूक करने के लिए महासमुंद पुलिस द्वारा “नवा बिहान” अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत हाट-बाजार, स्कूल, कॉलेज, बस स्टैंड, बैंक और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर लोगों को विभिन्न अपराधों से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं।

इस सप्ताह चौकी बुन्देली के ग्राम नदी चारोदा तथा थाना सरायपाली क्षेत्र के ग्राम पतेरापाली, बाजार चौक, झिलमिला बस्तीपारा और बस स्टैंड में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को साइबर ठगी, सोशल मीडिया सुरक्षा, अभिव्यक्ति ऐप, महिला संबंधी अपराध, नशा मुक्ति और यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

पुलिस ने लोगों को फॉरवर्ड किए गए संदेशों की सत्यता जांचने, सोशल मीडिया अकाउंट में टू-स्टेप वेरिफिकेशन सक्रिय रखने तथा अनजान व्यक्तियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करने की सलाह दी।

साथ ही ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर होने वाली ठगी से सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।

गौ-तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस ने नागरिकों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना “संवाद” हेल्पलाइन नंबर 94792-29939 पर देने की अपील की। इसके अलावा आपातकालीन परिस्थितियों में डायल-112 सेवा का उपयोग करने के लिए भी जागरूक किया गया।

महासमुंद पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान 600 से अधिक लोगों ने भाग लेकर विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त की। पुलिस ने नागरिकों से नशामुक्त समाज निर्माण और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने में सहयोग की अपील की है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button