Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending

नाबालिग से 6 महीने तक दरिंदगी, 10 आरोपी सलाखों के पीछे

Follow Us on Our Social Media

कोरबा। एक किशोरी के प्रेमी ने आपत्तिजनक वीडियो बना कर अपने दोस्तों के बीच उसे सार्वजनिक कर दिया। इसके बाद वह आपत्तिजनक वीडियो उनके मोबाइल में मौजूद होने का दावा कर किशोरी के साथ छह माह के भीतर प्रेमी के नौ और दोस्तों ने ब्लैकमेलिंग करते हुए दुष्कर्म किया। कोरबा जिले के बालकोनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी का इसी क्षेत्र में रहने वाले एक युवक होरीलाल चौहान 30 वर्ष के साथ प्रेम प्रसंग था।

पीड़िता ने पुलिस को जो बताया, उसके अनुसार प्रेमी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और इस दौरान उसे विश्वास में लेकर वीडियो बना लिया। बाद में प्रेमी ने यह वीडियो न केवल अपने दोस्तों को दिखाया, बल्कि शेयर भी कर दिया। बात यहीं खत्म नहीं हुई, इस वीडियो को हथियार बनाते हुए प्रेमी के ही कुछ दोस्तों ने दुष्कर्म किया।

इस बीच इस घटना की जानकारी कुछ अन्य युवकों को भी हो गई और वे भी वीडियो हासिल कर लेने की बात कहते हुए किशोरी को ब्लैकमेलिंग करने लगे। इस तरह प्रेमी समेत 10 युवकों ने दिसंबर 2025 से मई 2026 तक दुष्कर्म किया। अंतत: किशोरी अपने स्वजन को इस घटना से अवगत कराया और इसकी रिपोर्ट बालको थाना में दर्ज कराया गया।

इस सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग के शीर्ष अधिकारियों के होश उड़ गए। आनन फानन में पीड़िता का बयान दर्ज कर चिकित्सकीय परीक्षण कराया।

पुलिस ने आरोपितों की पहचान कर ताबड़तोड़ छापेमारी की और होरी लाल चौहान, कन्हैया सिंह 25 वर्ष, उदय चौहान 22 वर्ष, मनीष चौहान 22 वर्ष, बुग्गु चौहान 21 वर्ष, राकेश सिंह 40 वर्ष, दशरथ पटेल 32 वर्ष, चित्रभान पटेल 30 वर्ष, शत्रुघ्न चौहान 25 वर्ष और योगेश चौहान 22 वर्ष शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

सभी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। सीएसपी कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़िता के साथ दिसंबर 2025 से मई 2026 तक विभिन्न युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है।

चूंकि वह नाबालिग है, इसिलए पॉक्सो एक्ट के साथ दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग का अपराध पंजीबद्ध कर 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। मोबाइल से वह वीडियो भी पुलिस ने हासिल कर लिया है, जिसे दिखा कर आरोपित ब्लैकमेलिंग कर रहे थे।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button