Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में रिकॉर्ड मिला आखिरी वीडियो

Follow Us on Our Social Media

रायगढ़। शहर के कोष्टापारा नया गंज मोहल्ले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां रील बनाने के दौरान 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान विशाखा देवांगन के रूप में हुई है। उसका शव घर के कमरे में सीलिंग फैन से लटका मिला।

परिजनों के अनुसार दोपहर में घर पहुंचने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद दरवाजे की दरार से देखने पर विशाखा फंदे पर लटकी दिखाई दी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मृतका के मोबाइल फोन से एक वीडियो मिला है, जिसमें वह फंदा लगाकर वीडियो रिकॉर्ड करती हुई नजर आ रही है। आशंका जताई जा रही है कि सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय यह हादसा हुआ।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button