Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। लोकसभा अध्यक्ष Om Birla बुधवार को रायपुर पहुंचे, जहां सांसद Brijmohan Agrawal ने उनका स्वागत किया। माना स्थित Swami Vivekananda Airport पहुंचने के बाद वे सीधे लोकभवन रवाना हुए।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, ओम बिरला सुबह 10:25 बजे लोकभवन से प्रस्थान कर 10:30 बजे बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने आचार्य पदारोहण कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम के पश्चात वे दोपहर 12 बजे पुनः लोकभवन लौटे।

इसके बाद अपराह्न 3:55 बजे लोकभवन से शांतिनगर स्थित विमतारा सभा स्थल के लिए रवाना हुए और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे शाम 4:50 बजे वापस लोकभवन पहुंचे।

अपने निर्धारित दौरे के तहत लोकसभा अध्यक्ष शाम 5:55 बजे लोकभवन से रवाना होकर रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे शाम 6:40 बजे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद रही।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button