Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़
Trending

सोलर पैनल लगाते समय दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो टेक्निशियन की मौत

Follow Us on Our Social Media

रायपुर। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में शनिवार को सोलर पैनल लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। घर की छत पर काम कर रहे दो सोलर टेक्निशियन हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में एक मकान की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए तीन मजदूर पहुंचे थे। काम के दौरान छत के पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में प्रमोद चंद्राकर (25 वर्ष) और आशीष चंद्राकर (19 वर्ष) आ गए। तेज करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सोलर पैनल लगाने के दौरान सुरक्षा संबंधी चूक के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button