Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़महासमुंद
Trending

पुरानी रंजिश में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, सिर पर आई चोट

Follow Us on Our Social Media

महासमुंद/सरायपाली। जिले के सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम मोहगांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि 2 जुलाई 2026 को वह अपने दोस्त तरुण बेहरा के साथ चार पहिया वाहन से पदमपुर (ओडिशा) गया था। रात करीब 11:30 बजे तरुण उसे गांव मोहगांव के पास छोड़कर चला गया।

इसके बाद जब वह अपने घर जा रहा था, तभी सुशील भोई के घर के पास पहुंचने पर आरोपी ने पुरानी बातों को लेकर उसे अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया।

पीड़ित के अनुसार, विरोध करने पर आरोपी अपने घर के अंदर गया और कुल्हाड़ी लेकर बाहर आया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए उसने कुल्हाड़ी से पीड़ित के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसके सिर में चोट आई। घटना के बाद आरोपी मौके से अपने घर के अंदर चला गया।

घायल पीड़ित ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपने बेटों अजीत महापात्र और आजाद महापात्र को दी। इसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी सुशील भोई के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button