Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

चंदरपुर से 30 वर्षीय महिला लापता, एक महीने से नहीं मिला सुराग; पुलिस ने दर्ज किया मामला

Follow Us on Our Social Media

कोमाखान/महासमुंद। कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम चंदरपुर से 30 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला करीब एक महीने से घर से लापता है और परिजनों द्वारा काफी तलाश किए जाने के बावजूद उसका अब तक कोई पता नहीं चल सका है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम चंदरपुर निवासी शंभू सिंह यादव, उम्र 65 वर्ष ने 19 अगस्त 2026 को थाना उपस्थित होकर सूचना दी कि उनकी बहू धनेश्वरी यादव पति स्व. प्रीतम यादव, उम्र 30 वर्ष 25 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की तथा संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिला।

परिजनों द्वारा महिला के अपहरण या किसी व्यक्ति द्वारा उसे बंधक बनाए जाने का कोई स्पष्ट आरोप अथवा संदेह नहीं जताया गया है। हालांकि महिला का वर्तमान ठिकाना और सुरक्षा अज्ञात होने के कारण पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गुम इंसान के रूप में जांच शुरू कर दी है।

महिला का हुलिया

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार धनेश्वरी यादव की ऊंचाई करीब 5 फीट 6 इंच, रंग सांवला, बाल काले और शारीरिक स्थिति सामान्य है। वह घटना के समय हल्के हरे रंग की साड़ी और ब्लाउज पहने हुए थी। महिला ने कक्षा 9वीं तक शिक्षा प्राप्त की है और हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा बोलती है।

थाना कोमाखान में गुम इंसान क्रमांक 30/26 दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी गई है। सूचना कंट्रोल रूम एवं डीसीआरबी शाखा महासमुंद को भी भेजी गई है। पुलिस द्वारा महिला के संभावित ठिकानों और संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button