Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसा
Trending

कोमाखान पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल

Follow Us on Our Social Media

कोमाखान/महासमुंद। कोमाखान थाना क्षेत्र में 15 अगस्त 2026 को पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल युवक के बाएं पैर में गंभीर चोट आई है, जिसके बाद उसे रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार ग्राम उखरा निवासी ईश्वरी पाड़े ने बताया कि उनके दामाद नोहर पाड़े और उनके साथी युवराज ठाकुर मोटरसाइकिल से कोमाखान से उखरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कोमाखान पेट्रोल पंप के पास वाहन क्रमांक CG-23-H-4437 के चालक ने कथित तौर पर वाहन को तेज गति और लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए पेट्रोल पंप से सड़क पर ला दिया।

शिकायत के मुताबिक सामने से वाहन आता देखकर नोहर पाड़े ने टक्कर से बचने के लिए मोटरसाइकिल को दूसरी ओर मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन इसके बावजूद वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में नोहर पाड़े और युवराज ठाकुर घायल हो गए।

घटना के बाद वाहन चालक मौके से जाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए वाहन उपलब्ध नहीं होने पर आरोपी वाहन चालक ने अपनी गाड़ी से दोनों को जिला चिकित्सालय नुआपाड़ा, ओडिशा पहुंचाया।

चिकित्सकों ने जांच के बाद नोहर पाड़े के बाएं पैर में गंभीर चोट होने की जानकारी दी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

शिकायत के आधार पर थाना कोमाखान में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 125(a) के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और वाहन चालक की भूमिका की जांच कर रही है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button