Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

सिंघोड़ा : गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद, युवक पर कड़े से हमला; जान से मारने की धमकी

Follow Us on Our Social Media

सरायपाली/महासमुंद। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम चारभाठा नयाडिही में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद के बाद एक युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, रतिराम सोना (19 वर्ष) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 16 अगस्त 2026 की शाम वह किराना दुकान से सामान खरीदने गया था।

उसने अपनी गाड़ी विजय के घर के सामने खड़ी की थी। इसी दौरान गांव के भूपेन्द्र भोई (23 वर्ष) ने गाड़ी खड़ी करने को लेकर कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत के मुताबिक विवाद बढ़ने पर भूपेन्द्र भोई ने हाथ में पहने हुए कड़े/बाले से रतिराम के गर्दन और पेट पर कई बार वार किया, जिससे वह जमीन पर गिर गया। बताया गया कि रतिराम के पेट में पहले ऑपरेशन हुआ था और उसी स्थान पर भी मारपीट की गई।

घटना की जानकारी मिलने पर जितेन्द्र सोना और नितेश सोना मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर रतिराम को बचाया। इसके बाद परिजनों को घटना की सूचना दी गई। परिजनों के पहुंचने तक आरोपी मौके से फरार हो गया।

पीड़ित के आवेदन पर थाना सिंघोड़ा पुलिस ने प्रथम दृष्टया BNS की धारा 296, 115(2) और 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में बयान एवं अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button