Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद

बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी घायल

Follow Us on Our Social Media

पिथौरा। थाना पिथौरा क्षेत्र के ग्राम किशनपुर मोड़ के आगे 15 जुलाई 2026 की शाम हुए सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक मगेन्द्र बरिहा की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार अंश बरिहा घायल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सामने से टक्कर मारने वाले मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मगेन्द्र बरिहा पिता मोहनलाल बरिहा, निवासी ग्राम सलिहाभाठा, थाना कसडोल, अपने साथी अंश बरिहा के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GB 8208 से पिथौरा मीना बाजार देखने आया था। मीना बाजार देखने के बाद दोनों वापस अपने गांव सलिहाभाठा लौट रहे थे। बाइक मगेन्द्र बरिहा चला रहा था।

बताया गया कि शाम करीब 6 बजे ग्राम किशनपुर मोड़ के आगे पहुंचने पर सामने से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 QY 3197 के चालक ने वाहन को तेज गति और लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए मगेन्द्र की बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में मगेन्द्र के सिर में गंभीर चोट आई।

घायल मगेन्द्र को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पिथौरा (CHC) ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाइक में पीछे बैठे अंश बरिहा के सिर में भी चोट आई, जिसे बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया। उसका इलाज दक्ष हॉस्पिटल बिलाईगढ़ में कराया गया।

घटना की सूचना पर थाना पिथौरा में मर्ग क्रमांक 38/2026, धारा 194 BNSS के तहत मर्ग कायम कर जांच की गई। मर्ग जांच में सामने आया कि दुर्घटना सामने से आ रही मोटरसाइकिल के चालक द्वारा तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के कारण हुई।

पुलिस ने आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ धारा 281, 125(ए) एवं 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button