Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद

रास्ते को लेकर विवाद में चचेरे भाई ने फावड़े के डंडे से किया हमला, ग्रामीण घायल

Follow Us on Our Social Media

तुमगाँव/ महासमुंद। जिले के ग्राम अछोला में घर के सामने रास्ता बनाने को लेकर विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ग्रामीण ने अपने चचेरे भाई पर गाली-गलौज करने, फावड़े के डंडे से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पीड़ित ग्राम अछोला का निवासी है और खेती-किसानी का काम करता है। 22 अगस्त 2026 को वह अपने घर में सोया हुआ था। इसी दौरान उसका चचेरा भाई अमन पांजे घर के सामने पहुंचा और रास्ता बनाने की बात को लेकर विवाद करने लगा।

आरोप है कि अमन पांजे ने कहा कि वह घर के सामने रास्ता बनाएगा और कोई कुछ नहीं कहेगा। इसके बाद उसने कथित तौर पर मां-बहन की अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ में रखे फावड़े के डंडे से मारपीट शुरू कर दी। हमले में पीड़ित के सिर में चोट लगी और खून निकलने लगा।

पीड़ित के मुताबिक, घटना के दौरान उसकी पत्नी रूखमणी पांजे मौके पर मौजूद थी। उसने घटना को देखा-सुना और बीच-बचाव कर छुड़ाया। आरोप है कि जाते समय अमन पांजे ने पीड़ित को धमकी देते हुए कहा कि वह उसे देख लेगा।

घटना के बाद पीड़ित थाना पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। विवाद का मुख्य कारण घर के सामने रास्ता बनाने को लेकर बताया जा रहा है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button