Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाओडिशाछत्तीसगढ़महासमुंद

ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा 15.44 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; पल्सर बाइक भी सीज

Follow Us on Our Social Media

मैनपुर/गरियाबंद। ओडिशा से महाराष्ट्र की ओर गांजे की खेप ले जा रहे दो युवकों को मैनपुर पुलिस ने दबोच लिया। झरियाबहरा चेक पोस्ट पर हुई कार्रवाई में पुलिस ने 15.44 किलो गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 7.72 लाख रुपये है, बरामद किया। तस्करी में इस्तेमाल पल्सर बाइक भी जब्त की गई है।

मुखबिर की सूचना ने खोला तस्करी का रास्ता22 अगस्त को मैनपुर पुलिस को सूचना मिली कि महाराष्ट्र नंबर की काले-नीले रंग की पल्सर बाइक से दो युवक ओडिशा की तरफ से गांजा लेकर गुजरने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने झरियाबहरा के पास चेक पोस्ट पर घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।

पल्सर रोकते ही खुल गया राजकुछ देर बाद बताए गए हुलिए की पल्सर बाइक पुलिस के सामने पहुंची। बाइक पर दो युवक सवार थे। पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की और उनके पास मौजूद बैग की गवाहों के सामने तलाशी ली।तलाशी के दौरान बैग से 15.44 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही गांजा और बाइक को जब्त कर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।

नासिक के रहने वाले हैं दोनों आरोपीपुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित दत्त साल्वे (26) निवासी पंचवटी, नासिक और आनंद रामदास लौंधे (22) निवासी कुंभारवाड़ा, नासिक, महाराष्ट्र के रूप में हुई है।

NDPS Act में केस, न्यायिक हिरासत में भेजे गएमैनपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

7.72 लाख का गांजा और बाइक जब्तपुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15.44 किलो गांजा कीमत करीब 7 लाख 72 हजार रुपये तथा तस्करी में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक MH-15-KP-7573 जब्त की है।गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों के अवैध परिवहन और तस्करी के खिलाफ लगातार चेकिंग और कार्रवाई की जा रही है। मैनपुर पुलिस की यह कार्रवाई इसी अभियान के तहत की गई।

Related Articles

Back to top button