Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसाछत्तीसगढ़

मंत्री केदार कश्यप के काफिले से टकराई स्कॉर्पियो, चार पुलिस जवान घायल

Follow Us on Our Social Media

जगदलपुर। जगदलपुर-कोंडागांव सीमा में रविवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोंडागांव की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो ने मंत्री केदार कश्यप की कार को टक्कर मार दी।

इसके बाद अनियंत्रित स्कॉर्पियो मंत्री के फॉलो वाहन से भी जा भिड़ी। हादसे में फॉलो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चार पुलिस जवान घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, मंत्री का काफिला फरसागुड़ा से कोंडागांव की ओर आ रहा था। इसी दौरान जूनवानी के पास सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने पहले मंत्री की कार को टक्कर मारी और फिर फॉलो वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में मंत्री केदार कश्यप सुरक्षित हैं और उन्हें गंभीर चोट नहीं आई है। वहीं घायल चारों पुलिस जवानों को तत्काल कोंडागांव जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्कॉर्पियो चालक से पूछताछ कर हादसे की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

फिलहाल मंत्री सुरक्षित हैं, जबकि घायल पुलिस जवानों का अस्पताल में इलाज जारी है। समय पर राहत और उपचार मिलने से बड़ी जनहानि टल गई।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button