Follow Us on Our Social Media
महासमुंद

खरोरा के पास ट्रक ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के छह लोग घायल

Follow Us on Our Social Media

महासमुंद। ग्राम गुखेरा, आरंग में तिजनाहवन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे एक परिवार की कार को ग्राम खरोरा स्थित शहीद स्मारक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साइड से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए। इनमें चालक दीपक सिंह चौहान और शुभांगी चौहान को गंभीर चोट आने पर रायपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 16 पुराना रावण भांठा महासमुंद निवासी व्यक्ति अपने परिवार के साथ 24 अगस्त 2026 को सुबह करीब 9 बजे कार से ग्राम गुखेरा, आरंग के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान उनके बड़े भाई गणेश सिंह चौहान भी अपनी कार एस-क्रॉस क्रमांक CG 04 LG 0568 से परिवार के साथ महासमुंद से गुखेरा जा रहे थे।

करीब 9:30 बजे गणेश सिंह चौहान ने फोन कर बताया कि ग्राम खरोरा के पास शहीद स्मारक के नजदीक NH-353 मार्ग पर ट्रक क्रमांक CG 04 QY 6372 के चालक ने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए उनकी कार को साइड से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सभी लोगों को चोटें आईं।

सूचना मिलने पर परिजन तत्काल घटनास्थल पहुंचे। वहां कार सड़क किनारे क्षतिग्रस्त हालत में मिली। स्थानीय लोगों ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया है।

इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गणेश सिंह चौहान, उनकी पत्नी रानी सिंह चौहान, तनीश सिंह चौहान और आयान सिंह चौहान का उपचार जारी है। वहीं कार चालक दीपक सिंह चौहान और शुभांगी चौहान को गंभीर चोटों के कारण बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों और ट्रक चालक की भूमिका की जांच की जा रही है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button