Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़

फिंगेश्वर: लापता युवक का अब तक सुराग नहीं, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Follow Us on Our Social Media

फिंगेश्वर, 26 अगस्त 2026। जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरभांठा निवासी एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गौतम देवांशी (उम्र लगभग 30-31 वर्ष) 18 अगस्त 2026 की सुबह करीब 11 बजे घर से बिना बताए कहीं चले गए थे और उसके बाद से अब तक वापस नहीं लौटे हैं।

इस संबंध में उनकी पत्नी श्रीमती पुनेश्वरी देवांशी, निवासी ग्राम बरभांठा, थाना फिंगेश्वर, जिला गरियाबंद, ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई। परिजनों ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन गौतम देवांशी का कोई पता नहीं चल सका।

लापता युवक का हुलिया सांवला रंग, गोल चेहरा, कद लगभग 5 फीट 5 इंच बताया गया है। वह घर से जाते समय क्रीम रंग की चेकदार शर्ट पहने हुए था।

प्रार्थिया ने अपनी शिकायत में किसी व्यक्ति पर अपहरण या सदोष परिरोध का प्रत्यक्ष आरोप या संदेह व्यक्त नहीं किया है। हालांकि, युवक का ठिकाना और सुरक्षा अज्ञात होने के कारण पुलिस ने आशंका के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध बीएनएस की धारा 140(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विवेचना की जा रही है।

Related Articles

Back to top button