Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़

समय पर दफ्तर, जमीन पर योजनाओं का असर—कलेक्टर शर्मा ने अधिकारियों को दिखाई जवाबदेही की राह

Follow Us on Our Social Media

गरियाबंद, 25 अगस्त 2026। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने विभागवार योजनाओं और लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकारी कामकाज में लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी समय पर कार्यालय पहुंचे और अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ निर्वहन करें।

योजनाओं की जानकारी सिर्फ फाइलों तक सीमित न रहे कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि उन्हें अपने विभाग की योजनाओं और शासन के निर्देशों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी माना जाएगा, जब उसका असर जमीनी स्तर पर आम नागरिकों तक दिखाई दे।उन्होंने विभागीय कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग, समय-सीमा के प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण और आपसी समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया।

कार्यालयों में समय की पाबंदी और बेहतर व्यवस्था बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने बिना अनुमति मुख्यालय से अनुपस्थित नहीं रहने की हिदायत भी दी।कार्यालयों में साफ-सफाई और व्यवस्थित कार्यप्रणाली बनाए रखने के साथ अनुपयोगी सामग्री को चिन्हित कर नियमानुसार डिस्पोज करने के निर्देश दिए गए।

ई-ऑफिस से कामकाज में आएगी तेजीकलेक्टर श्री शर्मा ने शासकीय कामकाज में तेजी और पारदर्शिता के लिए ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से कार्य करने को प्राथमिकता देने कहा। उनका जोर ऐसी कार्यप्रणाली विकसित करने पर रहा, जिससे फाइलों के निपटारे में अनावश्यक देरी न हो।

70 वर्ष से अधिक उम्र के पात्र नागरिकों के वय वंदन कार्ड पर फोकस बैठक में कलेक्टर ने 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र नागरिकों का शत-प्रतिशत वय वंदन कार्ड बनाने के निर्देश दिए।उन्होंने इस कार्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों का सहयोग लेने तथा मैदानी स्तर पर पात्र हितग्राहियों की वास्तविक स्थिति की जानकारी जुटाने कहा, ताकि कोई पात्र नागरिक योजना के लाभ से वंचित न रहे।

स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति पर निगरानी कलेक्टर ने स्कूलों में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीमित संसाधनों में बेहतर परिणाम हासिल करने और शिक्षा सहित सभी विभागीय योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग पर जोर दिया।

गिरदावरी में गलती की गुंजाइश नहीं किसानों से जुड़े गिरदावरी कार्य की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने विशेष सावधानी बरतने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक किसान की फसल का सही रिकॉर्ड दर्ज किया जाए, ताकि पात्र किसानों को धान बिक्री के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो और अपात्र व्यक्ति धान बेचने का लाभ न उठा सके।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के मामलों का समय पर निराकरण मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से संबंधित प्रकरणों को भी कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार और निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने अधिकारियों को नागरिकों की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने के निर्देश दिए।

सरकारी भवनों के लिए सही जगह का चयन कलेक्टर ने सरकारी कार्यालयों, भवनों और संस्थानों के लिए भूमि चयन करते समय उपयुक्त स्थल का विशेष ध्यान रखने कहा, ताकि भविष्य में निर्माण एवं जनसुविधाओं से जुड़ी परेशानियां सामने न आएं।

नेशनल हाईवे चौड़ीकरण पर भी दिए निर्देशनेशनल हाईवे चौड़ीकरण के कार्य की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पोल शिफ्टिंग की प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस और राजस्व विभाग को संयुक्त निरीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा।

प्रशासनिक कामकाज में जवाबदेही पर जोर बैठक का मुख्य फोकस प्रशासनिक कार्यों में समयबद्धता, पारदर्शिता, आपसी समन्वय और जमीनी क्रियान्वयन पर रहा। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना ही प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और नागरिकों को बेहतर शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button