Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद

कंवरपाली में अवैध महुआ शराब पर पुलिस की दबिश, 12 लीटर शराब जब्त

Follow Us on Our Social Media

सिंघोड़ा। थाना सिंघोड़ा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम कंवरपाली में एक व्यक्ति के घर की बाड़ी से 12 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद की है। जब्त शराब की कीमत करीब 2,400 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त 2026 को जुर्म-जरायम की पतासाजी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कंवरपाली में एक व्यक्ति अपने घर की बाड़ी में अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना पर प्रशिक्षु उप निरीक्षक राकेश दिव्य हमराह आरक्षक 891 और महिला आरक्षक 669 कविता बगर्ती के साथ मौके के लिए रवाना हुए।

गांव में पहुंचने के बाद पुलिस ने स्थानीय गवाह मुखलेन्द्र सागर पटेल और धनंजय चौधरी को सूचना से अवगत कराकर कार्रवाई में शामिल किया।

इसके बाद मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। यहां पुलिस को नेहरू लाल रौतिया (68), निवासी ग्राम कंवरपाली के कब्जे में दो प्लास्टिक जरीकेन और एक बोतल में महुआ शराब मिली।

जांच के दौरान एक पीली जरीकेन में 5 लीटर, एक सफेद जरीकेन में 5 लीटर तथा 2 लीटर की प्लास्टिक बोतल में 2 लीटर शराब बरामद हुई। इस तरह कुल 12 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित देशी महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत 2,400 रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी से शराब रखने संबंधी वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन उसके पास कोई वैध कागजात नहीं मिले। बरामद शराब को गवाहों के समक्ष जब्त कर सीलबंद किया गया। कार्रवाई की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी की गई।

पुलिस ने आरोपी नेहरू लाल रौतिया के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button