Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसा

जमीन बिक्री को लेकर विवाद: रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर दो बहनों से मारपीट

Follow Us on Our Social Media

सरायपाली। थाना सरायपाली क्षेत्र के ग्राम रिसीकेला की दो बहनों ने जमीन बिक्री को लेकर विवाद में तीन लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

खबरे लगातार :- शराब के नशे में पति का तांडव, पत्नी और बेटी से मारपीट,मामला दर्ज

शिकायत के अनुसार, रिसीकेला निवासी महिला अपनी बहन उमा बाई और कौशल्या बाई के साथ अपनी-अपनी कृषि भूमि बेचने के लिए 25 अगस्त 2026 को सरायपाली रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंची थीं। बताया गया कि तीनों बहनों की जमीन को बोदापाली निवासी टिकेश्वर पटेल को बेचने की प्रक्रिया चल रही थी।

खबरे लगातार :- युवक को बिजली पोल से रस्सी से बांधकर टंगिया से हमला, पांच लोगों पर मारपीट का आरोप

दोपहर करीब 1:30 बजे रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर संतोष डडसेना, छबिलाल डडसेना और चंद्रमणी डडसेना कथित रूप से वहां पहुंचे और जमीन बेचने को लेकर महिलाओं से विवाद करने लगे। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए जमीन क्यों बेच रहे हो, कहकर विवाद किया।

खबरे लगातार :- सड़क सुरक्षा अभियान में परिवहन विभाग की कार्रवाई, 8 वाहनों पर चालानी कार्रवाई

पीड़िता के अनुसार, गाली-गलौज करने से मना करने पर आरोपियों ने उसे और उसकी बहन उमा बाई को जान से मारने की धमकी दी तथा लाठी और हाथ-मुक्के से मारपीट की। मारपीट में पीड़िता के कमर, घुटने, कोहनी और पीठ में चोट व खरोंच आने तथा उसकी बहन के कोहनी और कमर में चोट लगने की बात शिकायत में कही गई है।

घटना के दौरान प्राणनाथ साहू और धनुजय यादव ने बीच-बचाव कर दोनों बहनों को छुड़ाया। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर घटना के तथ्यों और आरोपों की जांच कर रही है।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button