बसना। ग्राम इंदरपुर में शराब के नशे में पति द्वारा पत्नी और बेटी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार वह रोजी-मजदूरी का काम करती है। उसका पति अभिमन्यु आए दिन शराब के नशे में उससे और बच्चों के साथ विवाद व मारपीट करता है। आरोप है कि 23 अगस्त 2026 की सुबह करीब 8 बजे अभिमन्यु शराब के नशे में घर पहुंचा और छोटी-छोटी घरेलू बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगा।

पीड़िता का आरोप है कि पति ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए डंडे और हाथ-मुक्के से मारपीट की। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बेटी पिंकी अजगल्लेड के साथ भी मारपीट की गई।

मारपीट में महिला के बाएं हाथ और दोनों पैरों में दर्द होने की बात कही गई है, जबकि उसकी बेटी पिंकी के बाएं हाथ और बाएं पैर में चोट आई है। बेटी का इलाज कराने के बाद पीड़िता ने 25 अगस्त 2026 को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की।

पीड़िता ने बताया कि घटना के दौरान गांव के बड़कू सहित अन्य लोगों ने मारपीट देखी और घटना के बारे में जानकारी है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।