Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़राजनीति
Trending

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग के मड़ियापार में किया पोला महोत्सव में शामिल

Follow Us on Our Social Media

दुर्ग। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज दुर्ग जिले के ग्राम मड़ियापार में आयोजित “पोला महोत्सव” एवं किसान उत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर ग्रामीणों के साथ पारंपरिक उत्सव का आनंद लिया।

यह महोत्सव पिछले 62 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा है और किसानों की आस्था एवं परंपरा का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के साथ नंदी महाराज की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा किसानों की खुशहाली की कामना की।

उन्होंने कहा कि पोला पर्व हमारी कृषि परंपरा और संस्कृति से गहराई से जुड़ा हुआ है। यह पर्व न केवल किसानों के परिश्रम को सम्मान देता है बल्कि पशुधन और कृषि जीवन के महत्व को भी रेखांकित करता है।

विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। परंपराओं से जुड़े ऐसे उत्सव समाज को एकजुट करते हैं और नई पीढ़ी को हमारी सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराते हैं।

ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया और महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर पारंपरिक कार्यक्रमों के साथ-साथ कृषि और पशुपालन से संबंधित गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।

mahipal sao

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर… More »

Related Articles

Back to top button