गुढ़ियारी में 5 सितंबर को सजेगा भव्य दही हांडी उत्सव, विजेता को मिलेंगे 15 लाख

रायपुर। भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर गुढ़ियारी के अवधपुरी मैदान में 5 सितंबर 2026 को विशाल दही हांडी उत्सव प्रतियोगिता आयोजित होगी।
आयोजन के 16वें वर्ष में छत्तीसगढ़ समेत महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखंड और ओडिशा की गोविंदा टोलियां हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता के विजेता दल को 15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
आयोजन समिति के संयोजक बसंत अग्रवाल और सह-संयोजक हेमेंद्र साहू ने बताया कि अब तक करीब 26 पुरुष एवं महिला गोविंदा टोलियों का पंजीयन हो चुका है।
प्रतियोगिता में पुरुष दही हांडी, महिला दही हांडी और ग्रीसयुक्त खंभा दही हांडी प्रमुख आकर्षण होंगे।
कार्यक्रम में बी प्राक, लखबीर सिंह लक्खा और गरिमा स्वर्णा दिवाकर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन को लेकर पुलिस व्यवस्था, प्राथमिक उपचार और एंबुलेंस सहित सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
समिति ने श्रद्धालुओं और गोविंदा टोलियों से बड़ी संख्या में शामिल होकर उत्सव को सफल बनाने की अपील की है।



