Follow Us on Our Social Media
छत्तीसगढ़
Trending

विश्वकर्मा पूजा पर आमापाली में डांस का धमाल, जीतें 10,001 रुपए तक के इनाम

Follow Us on Our Social Media

बसना। भगवान विश्वकर्मा के पावन पर्व पर ग्राम पंचायत आमापाली में 18 सितंबर 2026, शुक्रवार की रात 8 बजे भव्य डांस प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में क्षेत्र के युवा अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। खास बात यह है कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं रखा गया है।

आयोजकों के मुताबिक प्रतिभागियों को तीन श्रेणियों में अपनी कला दिखाने का अवसर मिलेगा। एकल नृत्य में प्रथम पुरस्कार 2001, द्वितीय 1501 तथा तृतीय 1001 रुपए रखा गया है। युगल नृत्य के विजेता को 5001, दूसरे स्थान पर 3001 और तीसरे स्थान वाले प्रतिभागी को 2001 रुपए मिलेंगे।

खबरे और भी:-गढ़फुलझर : मवेशी तस्करी का बड़ा खुलासा, 20 भैंसें बरामद; चार आरोपी फरार

इसी तरह ग्रुप डांस श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 10,001 रुपए, द्वितीय 7001 और तृतीय पुरस्कार 5001 रुपए निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को अपनी प्रतिभा के साथ आकर्षक पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा।

अमित साव ने बताया की हमारा उद्देश्य भगवान विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर युवाओं को मनोरंजन के साथ अपनी कला और हुनर दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीणों और युवाओं की बड़ी भागीदारी की उम्मीद है।

आयोजकों ने इच्छुक कलाकारों से प्रतियोगिता में शामिल होकर अपनी प्रतिभा दिखाने की अपील की है। प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा।

अधिक जानकारी अथवा सहभागिता के लिए 8889587408, 9770681915 और 7692053191 पर संपर्क किया जा सकता है।

कार्यक्रम स्थल ग्राम पंचायत आमापाली, पोस्ट गढ़फुलझर, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) है। आयोजकों ने युवाओं से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button