Follow Us on Our Social Media
अपराध / हादसामहासमुंद
Trending

बसना में 3 लीटर महुआ शराब जब्त, महिला गिरफ्तार

Follow Us on Our Social Media

बसना। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बसना पुलिस ने वार्ड नंबर-1 स्थित पानी टंकी के पास एक महिला को 3 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब के साथ पकड़ा। जब्त शराब की कीमत करीब 600 रुपए बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, PSI अंजना चंद्रा स्टाफ के साथ 13 सितंबर को अवैध शराब व आपराधिक गतिविधियों की पतासाजी पर निकली थीं। वीरनारायण सिंह चौक के पास मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला पानी टंकी के पास बिक्री के लिए शराब लेकर ग्राहक का इंतजार कर रही है।

सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर शांति बाई (42), निवासी वार्ड नंबर-1 बसना को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 2 लीटर और 1 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक बोतलों में कुल 3 लीटर महुआ शराब मिली।

पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद मामला जमानतीय होने पर सक्षम जमानतदार पेश करने पर उसे मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

mahipal sao

वर्ष 2025 में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की। इसके पश्चात पत्रकारिता के… More »

Related Articles

Back to top button